फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Accused caught with drugs sent on five-day remand

Hamirpur (Himachal) News: चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी पांच दिन की रिमांड पर भेजे

Tue, 17 Feb 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 17 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत गलोड़ में चिट्टे के साथ पकड़े गए पिकअप में सवार दो लोगों को सोमवार को जेएमएफसी बड़सर मनु प्रिंजा की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस की दलीलों को सुनने के बाद आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
आरोपियों के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। ऐसे में पुलिस आरोपियों का पुराना रिकाॅर्ड भी खंगाल रही है। पुलिस थाना बड़सर के तहत पुलिस चौकी गलोड़ की टीम ने सीएचसी गलोड़ के नजदीक लहड़ा के पास नाका लगाया हुआ था।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस कर्मी वाहनों के दस्तावेजों का भी निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान एक पिकअप को निरीक्षण के लिए रोका। पुलिस ने जब शक के आधार पर पिकअप की तलाशी ली तो उसमें पुलिस को एक संदिग्ध वस्तु मिली। निरीक्षण करने पर संदिग्ध वस्तु चिट्टा निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इसका वजन किया तो यह छह ग्राम निकला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।
आरोपियों की पहचान रविंद्र सिंह उर्फ मोनू निवासी डुगयाड़ तथा अमित कुमार उर्फ चोपड़ा निवासी डडोह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खून के सैंपल लेकर लैब में भेज दिए हैं। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं या नहीं।

वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि दोनाें आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 20 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed