फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Accused arrested for stealing cash from restaurant

Hamirpur (Himachal) News: रेस्टारेंट में नकदी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Jul 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 26 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत बरोहा स्थित सूरज रेस्टोरेंट से एक लाख 18 हजार रुपये की नकदी चोरी के आरोपी को पुलिस ने हथली पुल से गिरफ्तार किया है। आरोपी एक अन्य घर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर हथली पुल में घूम रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की पहचान पहने हुए कपड़ों और बाएं हाथ में बने टैटू के आधार पर की है। आरोपी की पहचान सुरज पाल उर्फ बादल निवासी गांव घडुही, डाकखाना रामपुर बसंत तहसील तिलैहर, जिला शाहजहांपुर के रूप में हुई है। आरोपी ने सूरज रेस्टोरेंट से एक लाख 18 हजार रुपये की नकदी, काजू और जूस लिफाफे में पैक कर ले गया था। चोरी की शिकायत गांव बरोहा के तरुण कुमार ने दी थी।
विज्ञापन

आरोपी पर तीन से चार जगहों पर चोरी का प्रयास करने का भी आरोप है। शुक्रवार दोपहर को किसी अन्य घर में चोरी करके यह वापस आ रहा था। इस दौरान सदर एसएचओ यादेश ठाकुर किसी काम से जा रहे थे, तो हथली पुल पर उनकी नजर आरोपी पर पड़ी। आरोपी ने वही कपडे़ पहने थे, जिन कपड़ों में उसने सूरज रेस्टोरेंट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ ने उसे पकड़ा और गाड़ी में बैठाया, लेकिन वह गाड़ी से भाग गया। पुलिस कर्मियों ने पुन: उसे खड्ड में जाकर पकड़ लिया। आरोपी से 4740 रुपये की नकदी और कुछ गहने सामग्री बरामद की है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है कि उसने कहां से चोरी की है। मामले में आरोपी के खिलाफ दूसरी एफआईआर दर्ज की जा रही है।
कोट

रेस्टोरेंट में चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने चार से पांच जगह चोरी का प्रयास भी किया है। मामले में जांच जारी है।
-भगत सिंह ठाकुर, एसपी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed