फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   accident injured women died

दुर्घटना में घायल महिला की टांडा में मौत, केस दर्ज

Thu, 12 Nov 2020 07:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत दस नवंबर को एक सड़क दुर्घटना में घायल महिला की वीरवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की बहन ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और लापरवाही से मौत का मामला दर्जकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की बहन निवासी ब्याड़ डाकघर महल तहसील भोरंज जिला हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 10 नवंबर को उसकी बहन ने उसे फोन पर बतलाया कि वह मोटरसाइकिल से गिर गई है। शिकायतकर्ता जब भोरंज अस्पताल पहुंची तो चिकित्सक ने घायल को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। जिसे बाद में हमीरपुर से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वीरवार को उसकी वहां मृत्यु हो गई। यह हादसा मोटरसाइकिल चालक मनोहर लाल पुत्र अमर नाथ गांव व डाकघर भांबला तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी की ओर से बाइक को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाने के कारण घटित हुआ है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed