{"_id":"4c07ef4212e2cccf4d45b2e7d5d3dab9","slug":"accident-in-hamirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में कार चालक ने दो राहगीरों को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में कार चालक ने दो राहगीरों को मारी टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 27 Dec 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर बस अड्डा के निकासी द्वार पर कार चालक ने दो राहगीरों को टक्कर मार
विज्ञापन
दी। इससे दोनों घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल
में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जबकि कार चालक को पुलिस चौकी में तलब किया। रविवार दोपहर बाद करीब एक बजे एक कार चालक भोटा चौक से नादौन चौक की तरफ जा रहा था।
जैसे ही कार चालक बस अड्डा के पास पहुंचा तो निकासी द्वार पर कार चालक ने दो राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में कुलविंद्र सिंह निवासी गब्बा, टौणीदेवी और उषा निवासी खदेड़ा, टौणीदेवी घायल हो गए हैं।
कुलविंद्र को टांगों और उषा को मुंह और शरीर पर चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि कार चालक को पुलिस चौकी में तलब किया। घायलों की ओर से कोई शिकायत न आने पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
हादसे के बाद बस अड्डा में करीब दस मिनट तक जाम लग गया। पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध का कहना है कि घायलों की शिकायत न आने पर मामला दर्ज नहीं हो पाया है। शिकायत आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।