{"_id":"66a107e337a181c1790847d3","slug":"ac-broken-tests-not-being-done-in-krasna-lab-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-132092-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एसी खराब, क्रस्ना लैब में नहीं हो पा रहे टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एसी खराब, क्रस्ना लैब में नहीं हो पा रहे टेस्ट
विज्ञापन
सिविल अस्पताल नादौन में मरीजों की दिक्कतें बढ़ीं
मशीन का तापमान स्थिर न होने से ठीक नहीं आ रहीं रिपोर्ट
टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को करना पड़ रहा है निजी लैबों का रुख
संवाद न्यूज एजेंसी
कांगू (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन में स्थापित क्रस्ना लैब में मरीजों के टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। इस लैब के कमरे में एसी पिछले एक सप्ताह से खराब है। एसी कमरे के तापमान को कम करता है जिस परिस्थिति में यह मशीनें कार्य करती हैं। एसी खराब होने के कारण कमरे का तापमान अस्थिर है। इससे मशीन भी ठीक से कार्य नहीं कर रही। टेस्ट न होने के कारण मरीजों को निजी लैब की ओर रुख करना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं जब बीच में सैंपल लिए जा रहे हैं तो उनकी रिपोर्ट दो या तीन दिन बाद मिल रही है। जबकि, क्रस्ना लैब में रिपोर्ट दो और तीन घंटे में उपलब्ध करवा दी जाती है।
जिलाभर के अस्पतालों में क्रस्ना लैब संचालित है। इसमें सरकारी कीमतों पर मरीजों के टेस्ट किए जाते हैं। ऐसे में नादौन में मरीजों को परेशानी हो रही है। इस मशीन से लीवर से संबंधित टेस्ट किए जाते हैं। मरीजों सारथी, नीरज, सोनू, रश्मी आदि ने कहा कि लैब में टेस्ट न होने से परेशानी हो रही है। निजी लैब की ओर रुख करना पड़ रहा है। कई टेस्ट निजी लैब में भी नहीं हो पाते। इससे हमीरपुर की ओर जाना पड़ता है। शीघ्र ही समस्या का समाधान करना चाहिए ताकि मरीजों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस बारे में बीएमओ डॉ. केके शर्मा ने कहा कि इस बारे में जानकारी नहीं है। इस बारे में पता लगाया जाएगा।