फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ABVP workers sitting on a gradual hunger strike at Gandhi Chowk

गांधी चौक पर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ता

Wed, 05 Jan 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
ABVP workers sitting on a gradual hunger strike at Gandhi Chowk
एबीवीपी कार्यकर्ता गांधी पर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की एबीवीपी इकाई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गांधी चौक पर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। 27 दिसंबर से प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की एबीवीपी इकाई का आंदोलन लगातार जारी है, जिसके तहत यह क्रमिक हड़ताल गांधी चौक पर की जा रही है।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से वाइस चांसलर के बिना ही तकनीकी विश्वविद्यालय चल रहा है। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की एबीवीपी इकाई अध्यक्ष महेश भारद्वाज ने कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी तो एबीवीपी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का घेराव करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

लंबे समय से छात्र हित में मांगों को लेकर आंदोलन किए जा रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को लगातार अनसुना किया जा रहा है। प्रदेश तकनीकी शिक्षा मंत्री से लेकर राज्यपाल तक वह अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंप चुके हैं। हालात ऐसे हैं कि तकनीकी विश्वविद्यालय एक सरकारी विश्वविद्यालय है, बावजूद इसके यहां पर निजी विश्वविद्यालय के अपेक्षाकृत पढ़ाई महंगी है। पिछले कुछ सालों में अत्यधिक फीस बढ़ोतरी की गई है जिस वजह से आम विद्यार्थियों के लिए यहां पर पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है। महेश भारद्वाज ने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय को प्रदेश सरकार की तरफ से ग्रांट भी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed