फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ABVP protests against fee hike; submits memorandum to Chief Minister.

Hamirpur (Himachal) News: फीस वृद्धि के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Sat, 15 Aug 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 15 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
ABVP protests against fee hike; submits memorandum to Chief Minister.
एबीवीपी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत : एबीवीपी
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की हमीरपुर इकाई ने विद्यार्थी हितों से जुड़ी मांगों के लिए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन द्वारा ज्ञापन देने से रोकने पर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। बाद में एबीवीपी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश विश्वविद्यालय में बढ़ी फीस वापस लेने, प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में स्थायी कुलपति की नियुक्ति करने और राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में रिक्त प्राध्यापकों के पद भरने की मांग पर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए। इकाई अध्यक्ष दीक्षित ने कहा कि विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि से सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने फीस वृद्धि वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिला संयोजक हर्ष चौहान ने तकनीकी विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति करने, विश्वविद्यालय को सेल्फ फाइनेंस से एडेड यूनिवर्सिटी बनाने और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग उठाई।

इसके अलावा मीडिया संयोजक जतिन धीमान ने राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में रिक्त 22 प्राध्यापकों के पदों को शीघ्र भरने और आधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed