फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ABVP organization will be helpful in Corona crisis

कोरोना संकट में मददगार बनेगा अभाविप संगठन

Mon, 19 Apr 2021 07:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संकट के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने राहत भरा कदम उठाया है। छात्र संगठन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ऐसे में आपात स्थिति में फंसे कोरोना मरीजों को मदद मिल सकती है। छात्र संगठन की पूरी टीम जिला भर में सक्रिय रहकर जरूरतमंदों तक पहुंचेगी और उनके लिए राहत प्रयास करेगी। छात्र समस्या से घिरे लोगों तक इन फोन नंबरों के माध्यम से पहुंचेंगे।
विज्ञापन

जिला संयोजक अनिल ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही छात्र हितों के साथ-साथ समाज और राष्ट्रहित के लिए कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। जब संपूर्ण विश्व कोरोना जैसी भयानक महामारी के बीच लॉकडाउन के दौर से गुजर रहा था तब भी विद्यार्थी परिषद ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर लोगों की सहायता करने का प्रयास किया था। विद्यार्थी परिषद ने हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से लोगों तक राशन और अन्य सहायता पहुंचाने का कार्य किया तथा अनेक प्रकार के कोरोना के प्रति जागरूक करने के कार्यक्रम भी चलाए। मास्क वितरण, राशन वितरण या अन्य प्रकार की जितनी भी सहायता हुई विद्यार्थी परिषद ने की। एक बार फिर से विद्यार्थी परिषद ने समाज के लिए कार्य करने का संकल्प लेते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को बता कर सहायता ले सकता है। विद्यार्थी परिषद ने जिला भर के विभिन्न स्थानों में यह नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन

इनसेट...
इन नंबरों पर मिलेगी मदद
जिला संयोजक अनिल ठाकुर ने कहा कि लोगों को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो हमीरपुर से अवनीश शुक्ला 82197-11290, निशांत शर्मा 88943-15752, नादौन से निशांत कौशल 85807-26564, भोरंज से अरविंद ठाकुर 70184-97901, बड़सर से अभिषेक 82787- 81990, धनेटा से आशीष ठाकुर 98827- 99590, चकमोह से शिवकुमार 83519- 33969, सुजानपुर से सूरज 70182- 53309 आदि मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed