{"_id":"6521ae53790fc6de04018af7","slug":"absconding-theft-accused-caught-after-seven-hour-search-operation-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-10576-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सात घंटे के सर्च अभियान के बाद पकड़ा गया फरार चोरी का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सात घंटे के सर्च अभियान के बाद पकड़ा गया फरार चोरी का आरोपी
Sun, 08 Oct 2023 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
बड़सर/बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत फरार चोरी के आरोपी को पुलिस ने सात घंटे के सर्च अभियान के बाद गत रात 12:30 बजे पकड़ लिया। चोर झाड़ियों में छिपा हुआ था। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की। चोरी का एक आरोपी शुक्रवार शाम 5 बजे के करीब पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
बणी पंचायत के काहरवीं गांव के अभिषेक को तीन अक्तूबर को चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था और आरोपी पुलिस रिमांड पर था। आरोपी युवक को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। ऐसे में मौका देखकर आरोपी फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने जगह-जगह दबिश दी। युवक रात 12:30 बजे के करीब पुलिस के हाथ लगा। अभिषेक की उम्र 21 वर्ष है।इस संदर्भ में बड़सर के डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि फरार चोरी का आरोपी पकड़ लिया है।