{"_id":"664df92fa91fe520a109fdc4","slug":"abhishek-first-in-standard-writing-competition-awarded-with-cash-prize-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-128162-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मानक लेखन प्रतियोगिता में अभिषेक प्रथम, नकद इनाम से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मानक लेखन प्रतियोगिता में अभिषेक प्रथम, नकद इनाम से सम्मानित
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज जिला हमीरपुर में बुधवार को भारतीय मानक ब्यूरो विभाग की ओर से स्टैंडर्ड राइटिंग कंपीटीशन (मानक लेखन प्रतियोगिता) करवाई गई। इसमें भारतीय मानक ब्यूरो विभाग की ओर से मानक संवर्धन अधिकारी पंकज पटियाल और सोहन लाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार, समूह अनुदेशक अर्चना, संजीव कुमार धीमान, सीमा लखनपाल, सरोज कुमारी, संजय कुमार, राज कुमार और ट्रेनर अरुण कुमार भी उपस्थित रहे। भारतीय मानक ब्यूरो विभाग की ओर से आयोजित स्टैंडर्ड राइटिंग कंपीटीशन कार्यक्रम में संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इसमें अभिषेक को प्रथम स्थान पर रहने पर 1000 रुपये, शैलजा गर्ग दूसरे स्थान को 750 रुपये, पूनम कुमारी तीसरे स्थान को 500 रुपये व राहुल ठाकुर चौथे स्थान को 250 रुपये की राशि से सम्मानित किया गया। इस संस्थान के 76 प्रशिक्षणार्थी स्टैंडर्ड राइटिंग कंपीटीशन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।