{"_id":"684f1ef2d51f6d29f404e5bf","slug":"abhinandan-will-serve-as-a-lieutenant-in-the-indian-army-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-158565-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भारतीय थलसेना में लेफ्टिनेंट पद पर सेवाएं देंगे अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भारतीय थलसेना में लेफ्टिनेंट पद पर सेवाएं देंगे अभिनंदन
Mon, 16 Jun 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के ग्राम मोंहि के अभिनंदन चंदेल का चयन भारतीय थलसेना और वायुसेना में लेफ्टिनेंट तथा इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट (जनरल ड्यूटी) पद पर हुआ। अभिनंदन भारतीय थलसेना में लेफ्टिनेंट पद पर सेवाएं देंगे।
इसके लिए वह वर्तमान में चेन्नई स्थित ट्रेनिंग अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अभिनंदन चंदेल ने बताया कि भारतीय थलसेना में सेवा देना उनका बचपन से सपना था, जो उनके नाना दिवंगत रसील सिंह वर्मा सेवानिवृत्त सूबेदार, भारतीय थलसेना और नानी कश्मीरी वर्मा की प्रेरणा से और भी दृढ़ हुआ।
अभिनंदन की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल कांगू में हुई। इसके पश्चात उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उनके पिता हरजीत सिंह चंदेल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगटान जिला शिमला में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है। माता विजय चंदेल डीएवी स्कूल कांगू में शिक्षिका हैं। अभिनंदन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सहित संपूर्ण परिवार के स्नेह, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन को दिया है।
विज्ञापन
अभिनंदन के माता-पिता ने इस सफलता को जिला हमीरपुर ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया है। यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को देशसेवा हेतु प्रेरित करने वाली है।