फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Abdul Kalam House players winners in boys and girls category

Hamirpur (Himachal) News: लड़के और लड़कियों के वर्ग में अब्दुल कलाम हाउस के खिलाड़ी विजेता

Sat, 27 Apr 2024 05:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में करवाई अंतर सदन कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

खेल मैदान में अनुशासन में रहने की मिलती है सीख : एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज/जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में शनिवार को अंतर सदन कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें स्कूल के स्वामी विवेकानंद, सावित्रीबाई फूले, डॉ. भीमराव आंबेडकर व अब्दुल कलाम हाउस के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. ओंकार सिंह भाटिया ने की जबकि एसडीएम भोरंज संजय स्वरूप विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं बहुत जरूरी हैं। प्रत्येक खिलाड़ी को खेल के मैदान में अनुशासन में रहने तथा आपसी मेल-मिलाप की भावना की सीख मिलती है। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में अब्दुल कलाम हाउस विजेता व स्वामी विवेकानंद हाउस उपविजेता बना। छात्रा वर्ग में अब्दुल कलाम हाउस विजेता और सावित्रीबाई फूले सदन उपविजेता रहा। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य हेमराज वर्मा, शारीरिक शिक्षक दिनेश पटियाल, पंकज व सभी सदनों के प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed