{"_id":"632f2fdc4c2a8e0f0d4d8b14","slug":"aap-demonstrated-against-inconveniences-in-badsar-hospital-hamirpur-hp-news-sml422802771","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर अस्पताल में असुविधाओं के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़सर अस्पताल में असुविधाओं के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल बड़सर में असुविधाओं के खिलाफ प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।
- फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। आम आदमी पार्टी ने बड़सर अस्पताल में असुविधाओं के खिलाफ शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा की अध्यक्षता में रोष रैली मैहरे से बड़सर अस्पताल तक निकाली गई। इस दौरान बीएमओ से अस्पताल की सुविधाओं पर स्पष्टीकरण भी मांगा। रमेश शर्मा ने कहा कि अस्पताल में एक बच्ची की टायफायड रिपोर्ट पॉजिटिव और दो निजी लैबों में निगेटिव निकली है। ऐसे में बड़सर अस्पताल से सवाल किया गया तो प्रशासन गोलमोल जवाब देकर संतुष्ट करता रहा।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनता के साथ चुने हुए प्रतिनिधियों ने धोखा किया है और प्रदेश सरकार ने आम लोगों के साथ छल किया है, वह किसी से भी छुपा हुआ नहीं है। अस्पताल में सुविधाओं के नाम पर केवल लोगों को धोखा मिलता है और इसके खिलाफ कोई भी नेता नहीं बोल पाया है। पार्टी ने अल्ट्रासाउंड की मशीन होने के बावजूद रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध न होने, महिलाओं के लिए डॉक्टर न होना, सर्जन का न होना आदि मांगों को पूरा करने के लिए प्रदर्शन किया।
पार्टी ने अल्टीमेटम दिया कि अगले 15 दिन में यदि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा को नियमित रूप से चालू नहीं किया गया तो पार्टी बड़सर अस्पताल का घेराव करेगी और अनशन पर भी बैठ सकती है। इस मौके पर जिला युवा सह सचिव अमित शर्मा, संगठन मंत्री बिझड़ी ज्ञान सिंह, जगदीश चंद, दांदडू वार्ड के संगठन मंत्री गुरमीत सिंह, सुशील सहित अन्य मौजूद रहे।