फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A young man standing on the roadside died after being hit by a truck

Hamirpur (Himachal) News: ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे खड़े युवक की मौत

Mon, 03 Nov 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 03 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A young man standing on the roadside died after being hit by a truck
सड़क किनारे पड़ा मृतक का शव। स्त्रोत जागरूक पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नादौन(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र ज्वालामुखी के अंतर्गत नादौन के साथ सटे भड़ोली चौक पर रविवार शाम ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे खड़े एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी के रूप में हुई।
रविवार देर शाम सन्नी उम्र 35 वर्ष, पुत्र तरसेम लाल निवासी गांव हलेड़ पंचायत घुरकाल डीएवी स्कूल के निकट अपने घर से कुछ ही दूरी पर भड़ोली चौक से कुछ सामान लेने के लिए आया था। वह अपनी स्कूटी को सड़क किनारे लगाकर उसके साथ ही खड़ा था। इसी दौरान नादौन से ज्वालामुखी की ओर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने युवक को एक तरफ से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

युवक को रौंद कर ट्रक चालक मौका से फरार हो गया। सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सन्नी मजदूरी करता था और निर्धन परिवार से संबंध रखता है। ज्वालामुखी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ज्वालामुखी विजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है और भागे हुए ट्रक चालक की तालाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed