फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A short play was presented on the biography of Savitribai Phule.

Hamirpur (Himachal) News: सावित्री बाई फुले की जीवनी पर प्रस्तुत किया लघु नाटक

Sun, 23 Nov 2025 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 23 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
A short play was presented on the biography of Savitribai Phule.
कन्या स्कूल हमीरपुर में वार्षिक समारोह के दौरान सज धजकर अपनी बारी का इंतजार करती छात्राएं। संवा - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर का वार्षिक उत्सव शनिवार को मनाया गया। समारोह में छात्राओं ने शिव तांडव, सावित्री बाई फुले की जीवनी, नशे के दुष्प्रभावों, महाभारत व ऑपरेशन सिंदूर के ऊपर लघु नाटक प्रस्तुत की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

समारोह में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र पहाड़ी नाटी रही। समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में कई ऐसी नई एवं दूरदर्शी योजनाएं आरंभ कर रहे हैं, जो कि सिर्फ हिमाचल प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देश के किसी राज्य में भी शुरू नहीं हुई थीं। उन्होंने छात्राओं से सभी कुरीतियों और अत्याचारों का मुकाबला करने के लिए स्वयं को सक्षम एवं सशक्त बनाने की अपील भी की।
विज्ञापन

उन्होंने समारोह में नशे की समस्या पर प्रस्तुत किए गए लघु नाटक की सराहना करते हुए अपनी ओर से 2100 रुपये और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी 5100 रुपये देने की घोषणा भी की। स्कूल प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के अंत में मुख्यातिथि व विशेष अतिथियों ने अकादमिक, खेल सहित अन्य गतिविधियों में विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व पार्षद राजेश चौधरी, राकेश वर्मा, अन्य पूर्व पार्षद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, एसएमसी के पदाधिकारी, शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।

कन्या स्कूल हमीरपुर में वार्षिक समारोह के दौरान सज धजकर अपनी बारी का इंतजार करती छात्राएं। संवा

कन्या स्कूल हमीरपुर में वार्षिक समारोह के दौरान सज धजकर अपनी बारी का इंतजार करती छात्राएं। संवा- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed