फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A ray of self-employment... 2000 women made self-reliant by providing them employment.

Hamirpur (Himachal) News: स्वरोजगार की किरण... 2000 महिलाओं को रोजगार देकर बनाया आत्मनिर्भर

Mon, 10 Nov 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 10 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
A ray of self-employment... 2000 women made self-reliant by providing them employment.
हम दर्शन क्लस्टर की महिलाएं घर पर कच्चा सामान तैयार करते हुए। संवाद
धनेटा (हमीरपुर)। घरेलू जिम्मेदारियों के बीच भी अगर हौंसला बुलंद हो तो सफलता कदम चूमती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बेला गांव की किरण बाला ने। किरण ने आत्मनिर्भरता की ऐसी मिसाल कायम की है कि आज न केवल खुद कमाई कर रही हैं, बल्कि दो हजार से अधिक ग्रामीण महिलाओं को भी घर बैठे रोजगार उपलब्ध करवा रही हैं।
विज्ञापन


किरण बाला ने वर्ष 2023 में नादौन ब्लॉक की 13 पंचायतों में विलेज ऑर्गेनाइजर नियुक्त किए। इन आयोजकों की मदद से महिलाओं को जागरूक कर गांव-गांव में क्लस्टर बनाए गए। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर हिम दर्शन क्लस्टर का गठन हुआ। क्लस्टर बनने के बाद संबंधित प्रभारियों को सरकारी योजनाओं के तहत आवश्यक मशीनें और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए गए।
विज्ञापन

अब ये महिलाएं मौसम अनुसार कच्ची हल्दी, आंवला, सब्जियां, फल, बड़ियां आदि उत्पाद घर से तैयार कर रही हैं। इन उत्पादों को इंटीग्रेटेड फार्मर कंपनी (आईएफसी) गांवों से ही खरीद लेती है, जिससे महिलाओं को बाजार तक जाने की परेशानी नहीं होती। तैयार उत्पाद कंपनी के माध्यम से बाजार में बेचे जाते हैं, जिसके बाद महिलाओं को भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह महिलाएं घर बैठे हर माह सात से आठ हजार रुपये तक की आमदन अर्जित कर रही हैं। किरण बाला का कहना है कि शुरुआती दौर में महिलाओं को जोड़ने और समझाने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन परिवार और साथियों के सहयोग से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सदस्यों और क्लस्टर से जुड़ी मेहनती महिलाओं को दिया है। संवाद

हम दर्शन क्लस्टर की महिलाएं घर पर कच्चा सामान तैयार करते हुए। संवाद

हम दर्शन क्लस्टर की महिलाएं घर पर कच्चा सामान तैयार करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed