फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A private bus parked at the bus stand on Diwali night, five cowsheds turned into ashes

Hamirpur (Himachal) News: दिवाली की रात बस स्टैंड पर खड़ी एक निजी बस, पांच गोशालाएं राख

Mon, 13 Nov 2023 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
A private bus parked at the bus stand on Diwali night, five cowsheds turned into ashes
बस अड्डा हमीरपुर में अग्निकांड के कारण जली निजी बस।(संवाद)
हमीरपुर/भोरंज/गलोड़/नादौन। जिले में दिवाली की रात विभिन्न स्थानों पर आग की छह घटनाएं सामने आईं। इनमें लाखों रुपये का नुकसान हो गया। एक निजी बस और पांच गोशालाएं जल गई हैं। बस अड्डा हमीरपुर में पार्क एक निजी बस को रात आठ बजे के करीब आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बस की सारी सीटें जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन

शीशे जलकर टूट गए। वहीं, बस की छत भी पूरी तरह से टूट गई। आग को बढ़ते देख मौके पर मौजूद लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया।वहीं, मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस अग्निकांड में कुल पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। यह निजी बस हमीरपुर से मैहरे रूट पर चलती थी। बस के मालिक सोनी कुमार का कहना है कि बस को बस स्टैंड में पार्क किया था। शनिवार को उन्होंने बस की सर्विस करवाई थी। अग्निशमन विभाग की तरफ से नुकसान पांच लाख रुपये आंका गया है। हालांकि, जांच के बाद ही नुकसान का सही आंकड़ा स्पष्ट हो पाएगा। उधर, विधानसभा क्षेत्र भोरंज के गांव कोटली बलेट में दीपावली की रात पशुशाला में आग लग गई। इससे परिवार को एक लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

पंचायत नंधन के गांव कोटली बलेट में राजबीर की पशुशाला में आग लग गई। हालांकि, ग्रामीणों ने पशुओं को समय पर बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों को सफलता नहीं मिली। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने सोमवार को पंचायत नंधन के गांव कोटली बलेट में राजबीर की पशुशाला में आग से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रशासन को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की घटना कैसे घटी, इसकी जानकारी नहीं लग सकी है। उधर, स्थानीय पटवारी ने आग की घटना का मुआयना कर लिया है। इस मौके पर विधायक के साथ विक्रम शर्मा, प्रवेश ठाकुर, बलबिंद्र बबलू व अन्य लोग साथ रहे। वहीं, बलौगणी में भी कुलदीप पुत्र अमर सिंह की गोशाला में आग लग गई। इससे गोशाला में रखी सारी तूड़ी और घास जलकर राख हो गया और छत को भी नुकसान पहुंचा। इस अग्निकांड में पीड़ित को करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। इस बारे में अग्निशमन विभाग के फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी ने कहा कि अग्निकांड के छह मामले सामने
आए हैं।
उन्होंने कहा कि लोग पटाखे जला रहे हैं लेकिन यह कार्य सावधानीपूर्वक करना चाहिए ताकि किसी तरह का नुकसान न हो। बलोह गांव में भी रघुबीर सिंह पुत्र दीनानाथ की पशुशाला में दिवाली की रात अचानक आग लग गई। पशुशाला के अंदर पशुओं के लिए रखे सूखे घास से आग ने एकदम भयंकर रूप धारण कर लिया। गांववासियों ने लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और पशुशाला में बांधी भैंस को बचाने में कामयाब हो गए। इस घटना में परिवार को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया। तहसीलदार केशव कुमार के आदेशों पर तुरंत संबंधित पटवारी सुरेश कुमार ने मौके का मुआयना किया और परिवार को तुरंत 2 हजार की राहत प्रदान की।
कलूर के साथ सेट गारनी गांव में सोमवार दोपहर एक स्लेटपोश पशुशाला में आग लग गई। इससे पशुशाला मालिक को काफी नुकसान पहुंचा है। यह पशुशाला प्रदीप कुमार व बिशन दास की है वहीं, तहसीलदार नादौन अनुज शर्मा ने क्षेत्र के पटवारी को आग की वजह से हुए नुकसान की रिपोर्ट शीघ्र विभाग को भेजने के आदेश दे दिए हैं।

ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी के सिद्धपुर गांव में सोमवार शाम पांच बजे के करीब एक पशुशाला आग की भेंट चढ़ गई है। सिद्धपुर गांव निवासी कश्मीर सिंह पुत्र दुलीराम ने कहा कि शाम पांच बजे के करीब अचानक घर के पास बनी पशुशाला से धुएं की लपटें उठती हुई दिखाई दीं। इससे चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर
काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed