फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A nine-storey parking facility will be built at Thai Mod.

Hamirpur (Himachal) News: थाई मोड़ में बनेगी नौ मंजिला पार्किंग

Tue, 20 Oct 2026 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 20 Oct 2026 05:40 AM IST
विज्ञापन
A nine-storey parking facility will be built at Thai Mod.
थाई नौ मंजिला पार्किंग के लिए चयनित साइट। संवाद
विकास की बात
विज्ञापन

60 करोड़ से होगा निर्माण, 700 कारें खड़ी करने की मिलेगी सुविधा
वन विभाग की मंजूरी का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। निर्माणाधीन डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ के समीप थाई मोड़ में नौ मंजिला पार्किंग भवन बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने 60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस पार्किंग का टेंडर आवंटित कर दिया है। अब वन विभाग से पेड़ काटने की अनुमति मिलने का इंतजार है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
पार्किंग भवन के लिए 24,951 वर्ग मीटर क्षेत्र निर्धारित किया गया है। इसमें चार बेसमेंट, एक लोअर ग्राउंड फ्लोर, एक अपर ग्राउंड फ्लोर, प्रथम और द्वितीय तल के साथ टैरेस का निर्माण प्रस्तावित है। यहां करीब 700 कारें खड़ी करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पार्किंग भवन का प्रवेश और निकासी द्वार शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर त्रिशा बीएड कॉलेज के सामने से जोड़ा जाएगा। इससे मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों, तीमारदारों, डॉक्टरों और कर्मचारियों को वाहन खड़े करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही अस्पताल परिसर में पार्किंग की समस्या कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पार्किंग भवन के निर्माण के लिए टेंडर आवंटित कर दिया गया है। वन विभाग से पेड़ काटने की अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। भवन में करीब 700 कारों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना है।- शिवम कुलश्रेष्ठ, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed