{"_id":"62f545f05d7a8d1efe0d1992","slug":"a-new-consignment-of-salt-reached-the-warehouse-of-bhoranj-civil-supplies-hamirpur-hp-news-sml4181557143","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज सिविल सप्लाई के गोदाम में पहुंची नमक की नई खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज सिविल सप्लाई के गोदाम में पहुंची नमक की नई खेप
विज्ञापन
भोरंज के बाहनवीं में नमक की जांच करते खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के एरिया मैनेजर संजीव वर्मा।
- फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में नमक और खाद एक साथ ट्रक में लादकर लाने के मामले में हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम ने ट्रांसपोर्टर के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, बाहनवीं स्थित निगम के गोदाम में नमक की नई खेप भी पहुंच गई है। हालांकि, निगम ने नई खेप की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल टेस्टिंग का निर्णय लिया है।
वहीं, गत दिवस खाद के साथ आए नमक को वापस भेजने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को निगम के गोदाम में उचित मूल्यों की दुकानों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नमक लेकर एक ट्रक पहुंचा था। लेकिन, जिस ट्रक में नमक रखा था, उसमें यूरिया खाद भी थी। बरसात में यूरिया में गीलापान आ जाता है। अगर यूरिया का सेवन कर लिया जाए तो इंसान की किडनियां फेल हो सकती हैं। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए खाद्य आपूर्ति निगम ने नमक को लौटा दिया था। लेकिन, बुधवार को बिना पूर्व सूचना के बाहनवीं गोदाम में एक अन्य गाड़ी पहुंचने से निगम हरकत में आया और वीरवार को निगम ने सरकाघाट के पास कैंची मोड़ में ट्रांसपोर्टर की ओर से रखे स्टॉक की जांच की और उसके बाद बीते रोज से बाहनवीं के पास खड़े ट्रक को उतारने की अनुमति दी गई। वहीं, ट्रक से अनलोड किए गए नमक का स्पेशल सैंपल भी भरा गया और जो ट्रक पहले नमक और खाद साथ लेकर आया था, उसकी अभी तक जांच चल रही है।
इस बारे में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के एरिया मैनेजर हमीरपुर संजीव वर्मा ने बताया कि उन्होंने वीरवार को मौके पर पहुंच कर गाड़ी के सभी दस्तावेजों की जांच की और सरकाघाट के कैंची मोड़ के पास जहां पर स्टॉक रखा है, वहां पर भी चेकिंग की गई। उसके बाद ही बाहनवीं गोदाम में माल उतारने की अनुमति दी गई। उन्होंने कहा कि ऐसी कोताही बरतने पर ट्रांसपोर्टर के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसा न हो।