{"_id":"682f77faba67d5fe100f53bb","slug":"a-list-of-schools-with-low-student-numbers-will-be-prepared-25-are-in-the-red-zone-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-156410-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की बनेगी सूची, 25 रेड जोन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की बनेगी सूची, 25 रेड जोन में
Fri, 23 May 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 23 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर के अंतर्गत 20 छात्रों से कम संख्या वाले सरकारी स्कूलों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद निदेशालय की ओर से इन स्कूलों को बंद करने या खोलने का निर्णय लिया जाएगा।
शिक्षा निदेशालय के निर्देशों पर ही शिक्षा विभाग हमीरपुर ने छह शिक्षा खंडों से विद्यार्थियों की सूची का डाटा मंगवाया है। डाटा आने के बाद ही फाइल निदेशालय भेजी जा रही है। विभाग की ओर से तैयार की गई सूची में 25 सरकारी स्कूल रेड जोन के दायरे में आ गए हैं। वहीं, रेड जोन में प्राथमिक के साथ माध्यमिक स्कूल भी शामिल हैं।
स्कूलों के आसपास दो से तीन किलोमीटर का दायरे में अन्य स्कूल भी मौजूद हैं। रेड जोन वाले स्कूलों के युक्तिकरण से जहां शिक्षकों की तैनाती प्रभावी होगी, वहीं भवनों की मरम्मत और रखरखाव पर होने वाला खर्च भी बचेगा। जिला में इससे पूर्व भी कम छात्र संख्या के चलते 22 स्कूलों को बंद और छह स्कूलों को मर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए स्कूलों को मर्ज व बंद किया जा रहा है, ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा सकें। अधिकांश स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम होने पर बजट व अन्य सुविधाओं को लेकर विभाग पर अधिक बोझ बढ़ रहा है। ऐसे में स्कूलों को लेकर रणनीति बनाई गई है।
कोट
कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की सूची तैयार की जाएगी। सूची में सरकारी स्कूलों में 20 से कम संख्या वाले स्कूलों को डाला जाएगा। इसके बाद स्कूलों को बंद करने और खोलने का निर्णय निदेशालय की ओर से लिया जाएगा।
-कमल किशोर, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर