{"_id":"699f4eb1f3419bfe4008e3fd","slug":"a-library-building-will-be-built-in-barada-with-rs-10-lakh-suresh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-184825-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराड़ा में 10 लाख रुपये से बनेगा पुस्तकालय भवन : सुरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराड़ा में 10 लाख रुपये से बनेगा पुस्तकालय भवन : सुरेश
Thu, 26 Feb 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
बराड़ा पंचायत में नव-निर्मित सामुदायिक केंद्र एवं ग्राम पंचायत भवन का उद्घाटन करते हुए विधायक सु
- फोटो : shrinagar news
जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए बराड़ा में दस लाख रुपये की लागत से पुस्तकालय भवन का निर्माण किया जाएगा। यह बात भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार ने कही।
बुधवार को विधायक ने बमसन ब्लॉक की बराड़ा पंचायत में नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र एवं ग्राम पंचायत भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने ऐतिहासिक सम्मू ताल के निर्माणाधीन सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
विधायक सुरेश कुमार ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को कार्य की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करने और तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश जारी किए। विधायक ने कहा कि यह सामुदायिक केंद्र एवं पंचायत भवन न केवल प्रशासनिक कार्यों को गति देगा, बल्कि सामाजिक कार्यक्रमों एवं सामूहिक बैठकों के लिए भी आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
उन्होंने राजकीय उच्च पाठशाला बराड़ा में स्थापित सौर ऊर्जा पैनलों को जोड़ने के लिए विद्युत विभाग को थ्रीफेज लाइन डालने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।