फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A judicial officer was duped of Rs 6 lakh in the name of online investment.

Hamirpur (Himachal) News: ऑनलाइन निवेश के नाम पर न्यायिक अधिकारी से छह लाख की ठगी

Tue, 10 Feb 2026 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 10 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
शिकायत के बाद सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। सदर थाना के तहत एक न्यायिक अधिकारी से ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने अधिकारी से करीब छह लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। शिकायत मिलने के बाद सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित अधिकारी को वादा किए गए मुनाफे का पैसा नहीं मिला। न्यायिक अधिकारी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक आकर्षक निवेश स्कीम का विज्ञापन दिखाई दिया।

विज्ञापन में कम समय में अधिक रिटर्न का दावा किया गया था। संपर्क करने पर ठगों ने खुद को एक प्रतिष्ठित निवेश कंपनी का प्रतिनिधि बताया और बातचीत शुरू हुई। ठगों ने अधिकारी से अलग-अलग किस्तों में कुल छह लाख का निवेश करवा लिया। कुछ समय बाद जब अधिकारी ने रकम वापस निकालने की कोशिश की तो वे आनाकानी करने लगे। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये होने वाली निवेश ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आम लोगों से अपील की गई है कि वे बिना जांच-पड़ताल किसी भी ऑनलाइन निवेश योजना में पैसा न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed