फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A group of monkeys attacked two sisters going to school

Hamirpur (Himachal) News: बंदरों के झुंड ने स्कूल जा रहीं दो बहनों पर किया हमला

Wed, 21 May 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 21 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
A group of monkeys attacked two sisters going to school
बंदरों के हमले से घायल हुई दो बहनें। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : samvad
गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा की दो स्कूली छात्राओं पर बंदरों के एक झुंड ने हमला कर दिया। ये दोनों छात्राएं रिशिका और दीपिका पुत्री सुनील कुमार गांव भद्रु धनेटा की रहने वाली हैं। जानकारी के अनुसार सुबह के समय यह दोनों बहनें अपने तय समय पर धनेटा स्कूल जा रही थीं।
विज्ञापन

बड़ी बहन दसवीं की छात्रा है और छोटी नवमीं कक्षा की छात्रा हैं। घर से कुछ ही दूरी पर अचानक बंदरों का झुंड इन पर झपट पड़ा। बेटियां जोर-जोर से मदद की गुहार लगाई। बंदरों के हमले से बच्चों को खरोंचे आई हैं। वहां से गुजर रहे एक स्कूटर सवार ने बंदरों को वहां से भगाया।
विज्ञापन

दोनों ही छात्राओं को बंदरों ने घायल कर दिया है। दोनों बेटियों को गलोड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गौर रहे कि गलोड़ और धनेटा क्षेत्र में आजकल बंदरों की संख्या बहुत बढ़ गई है। आए दिन बंदर लोगों और खासकर महिलाओं पर हमला कर रहे हैं। बंदरों के इस आतंक से लोग सहमे हुए हैं। लोगों ने वन विभाग से शीघ्र इन उत्पाती बंदरों को पकडऩे की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed