फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A grand procession was taken out to extend invitations for the Dussehra festival.

Hamirpur (Himachal) News: दशहरा उत्सव का न्योता देने के लिए निकाली भव्य शोभायात्रा

Sun, 18 Oct 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 18 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
A grand procession was taken out to extend invitations for the Dussehra festival.
शिवपुरी धाम समताना में प्रस्तावित दशहरा पर्व के निमंत्रण को लेकर हमीरपुर बाजार में निकाली गई शो
हमीरपुर। शिवपुरी धाम समताना में दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य नगर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें प्रदेश के बाहर से आए 35 कलाकारों ने विभिन्न कस्बों में देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा के माध्यम से लोगों को 20 अक्तूबर को आयोजित होने वाले दशहरा महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया। धाम परिसर में पूजा-अर्चना के बाद ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ शोभायात्रा बिझड़ी से शुरू हुई।
विज्ञापन

यह गारली, मैहरे, बड़सर और भोटा होते हुए जिला मुख्यालय हमीरपुर पहुंची। दिव्य रथ में प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूप विराजमान रहे।
इसके अलावा भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, मां काली, भगवान नृसिंह, भगवान शिव के अघोरी स्वरूप, हनुमान, भैरव और रामेश्वर शिवलिंग की झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। हमीरपुर पहुंचने पर शोभायात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपुरी धाम के मुख्य आचार्य आशीष शर्मा और केशव शर्मा ने बताया कि दशहरा उत्सव 20 अक्तूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा का उद्देश्य धार्मिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना और लोगों को उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना है।

शिवपुरी धाम समताना में प्रस्तावित दशहरा पर्व के निमंत्रण को लेकर हमीरपुर बाजार में निकाली गई शो

शिवपुरी धाम समताना में प्रस्तावित दशहरा पर्व के निमंत्रण को लेकर हमीरपुर बाजार में निकाली गई शो

शिवपुरी धाम समताना में प्रस्तावित दशहरा पर्व के निमंत्रण को लेकर हमीरपुर बाजार में निकाली गई शो

शिवपुरी धाम समताना में प्रस्तावित दशहरा पर्व के निमंत्रण को लेकर हमीरपुर बाजार में निकाली गई शो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed