फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A gathering of poets decorated on the birth anniversary of litterateur Chandradhar

Hamirpur (Himachal) News: साहित्यकार चंद्रधर की जयंती पर सजी कवियों की महफिल

Sun, 06 Jul 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 06 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
A gathering of poets decorated on the birth anniversary of litterateur Chandradhar
चंद्रधर शर्मा गुलेरी की जयंती के उपलक्ष्य पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित कवि स
हमीरपुर। हिंदी के साहित्यकार चंद्रधर शर्मा गुलेरी की जयंती के उपलक्ष्य पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ने सलासी स्थित जिला भाषा अधिकारी कार्यालय एवं संस्कृति सदन में लेखक गोष्ठी और कवि सम्मेलन करवाया।
विज्ञापन

सम्मेलन में जिले भर के वरिष्ठ साहित्यकारों और नवोदित लेखकों ने भाग लिया और अपनी रचनाएं पेश कीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखक रवि दत्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि वरिष्ठ लेखक लाल चंद ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ कवि अजीत दीवान, राकेश कुमार, रत्न चंद रत्नाकर, सुनील ठाकुर, केहर सिंह, होशियार सिंह, अशोक सोनी, सुरेंद्र कुमार, कार्तिक शर्मा, सौरभ कुमार, वरिष्ठ लोक कलाकार एवं कवयित्री मनसा पंडित, सुशीला गौतम, कमलेश कुमारी, पिंकी शर्मा और अन्य कवियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लेखकों एवं कवियों का आभार व्यक्त करते हुए जिला भाषा अधिकारी संतोष कुमार पटियाल ने कहा कि भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग प्रदेश की महान विभूतियों की जयंती के उपलक्ष्य पर नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है।

इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से जहां इन महान विभूतियों के कार्यों, आदर्शों और महत्वपूर्ण योगदान का स्मरण किया जाता है। वहीं, नई पीढ़ी को भी इनके बारे में गहराई से जानने तथा प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है। जिला भाषा अधिकारी ने बताया कि संस्कृति सदन में भविष्य में भी ऐसी लेखक गोष्ठियां, कवि सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed