फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A fire broke out from a gas cylinder in a Chana-Bhatura shop during Jahoo Meva Utsav

Hamirpur (Himachal) News: जाहू मेवा उत्सव में चने-भटूरे की दुकान में गैस सिलिंडर से भड़की आग

Thu, 01 May 2025 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 01 May 2025 07:08 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत जाहू मेवा उत्सव में लगी एक दुकान में गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। इससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार को करीब दस हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। मेवा उत्सव में चने-भटूरे की दुकान लगाने आए रणजीत सिंह पुत्र दर्शन गांव चमयोग डाकघर सुलखान, तहसील भोरंज का दोपहर को गैस सिलिंडर खत्म हो गया। उसकी जगह दूसरा सिलिंडर लगाया लेकिन गैस लीक होने के कारण दुकान में जलाए धूप ने आग पकड़ ली। गनीमत रही कि उस समय दुकान में कोई भी ग्राहक नहीं था। आग की फैलती लपटों ने सबसे पहले टेंट को अपनी चपेट में ले लिया। उसके बाद दुकान के अंदर रखा सामान जला। आग के भयंकर रूप को देखकर लोग इधर उधर भागने लगे और कुछ ने पानी फेंकना शुरू किया। इतने में पूर्व पंचायत प्रतिनिधि अबीव खान ने जलते सिलिंडर को गीलेे कंबल से ढक दिया और ऊपर से पानी फेंका, जिससे आग को काबू पाया गया। सूचना मिलते ही जाहू पुलिस चौकी के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। मेवा उत्सव कमेटी अध्यक्ष अनुराधा शर्मा ने कहा कि आग की घटना से दुकानदार को करीब दस हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed