फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A drinking water scheme to provide 24 hours water will be made in Bhoranj: Suresh

भोरंज में बनेगी चौबीस घंटे पानी देने वाली एक पेयजल योजना : सुरेश

Mon, 24 Apr 2023 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
A drinking water scheme to provide 24 hours water will be made in Bhoranj: Suresh
समलोग गांव में विधायक सुरेश कुमार जनसमस्याएं सुनते हुए।
भोरंज(हमीरपुर)। विस क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने रविवार को समलोग गांव में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र का हर गांव पानी की समस्या से जूझ रहा है। इससे पता चलता है कि 35 वर्षों से पेयजल समस्या दूर करने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। भोरंज में एक पेयजल योजना जल शक्ति विभाग तैयार कर रहा है। इससे निकटतम करीब 25 गांवों के उपभोक्ताओं को 24 घंटे पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेवा-बमसन लगवाल्लत्ती पेयजल योजना पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की देन है। पेयजल समस्या के स्थाई हल के लिए इस योजना का निर्माण किया गया था। यहां से एक करोड़ 25 लाख लीटर पानी भोरंज विधानसभा क्षेत्र को मिलना था, लेकिन इस योजना से धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों को जोड़ दिया गया है। इससे भोरंज विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या हल नहीं हुई है। पानी की समस्या के स्थाई हल के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को बैठक में आदेश दिए गए हैं। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के बनते ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में व्यवस्था परिवर्तन देखा जा रहा है। 100 दिन में प्रदेश सरकार ने अहम निर्णय लेकर लोगों के प्रति विश्वास को प्रगाढ़ किया है। दुग्ध नीति हो, महिलाओं को 1,500 रुपये सम्मान राशि हो या पुरानी पेंशन बहाली की बात हो पर सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है। कार्यक्रम में भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजीव लाल, मैहर, प्रकाश चौधरी, चंदन ठाकुर, युकां अध्यक्ष राकेश गोल्ड़ी, पूर्व पंचायत प्रधान भोरंज गरीब दास, सेवानिवृत्त डॉ. शादी लाल, पूर्व उपप्रधान विजय डोगरा, तरूण बन्याल, विनोद ठाकुर, आकाश, बिट्टू, नंद लाल, कश्मीर सिंह और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed