फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A day after the wedding, the house caught fire, mattresses, quilts and furniture of the tent house got burnt.

Hamirpur (Himachal) News: शादी के एक दिन बाद मकान में लगी आग, टेंट हाउस के गद्दे, रजाइयां, फर्नीचर जले

Sun, 22 Oct 2023 01:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
बड़ा (नादौन)। पुतड़ियाल गांव में एक मकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति जल गई है। राजिंद्र कुमार निवासी गांव पुतड़ियाल के मकान की दूसरी मंजिल के एक कमरे में शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे के करीब अचानक आग लग गई। इससे कमरे में रखा सारा सामान जल गया। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा हैं।
विज्ञापन




पीड़ित राजिंद्र कुमार ने कहा कि एक दिन पहले ही उसके बेटे की शादी हुई थी। घर का काफी सामान उस कमरे में रखा हुआ था। इसमें टेंट हाउस के गद्दे, रजाइयां, फर्नीचर आदि के अतिरिक्त शादी का राशन भी कमरे में ही रखा था, जिसमें आग लगी थी। इसके अलावा कमरे के पंखे, एलईडी, फ्रिज आदि भी जलकर राख हो गए हैं। पीड़ित राजिंद्र कुमार के तीन बेटे हैं और एक दिन पहले ही बेटे की शादी थी। ग्राम पंचायत पुतड़ियाल के उपप्रधान संजीव कुमार ने कहा कि वे मौके पर गए थे। राजिंद्र के मकान के जिस कमरे में आग लगी थी, उसमें रखा सामान पूर्ण रूप से जल गया है। उसका दो लाख रुपये से भी ज्यादा नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत पुतड़ियाल के हलका पटवारी विनोद कुमार ने कहा कि पीड़ित राजिंद्र के घर जाकर उन्होंने मौके पर नुकसान का जायजा लिया। इसकी रिपोर्ट बना ली है। पीड़ित को आर्थिक सहायता के लिए अतिशीघ्र रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन




समाचार : सोनम शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed