फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A day after the holiday, there was a crowd at the vaccine centers, People who came to get the second dose created a ruckus at the Vaccine Center of the Medical College

छुट्टी के एक दिन बाद वैक्सीन केंद्रों पर उमड़ी भीड़

Thu, 22 Jul 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
A day after the holiday, there was a crowd at the vaccine centers, People who came to get the second dose created a ruckus at the Vaccine Center of the Medical College
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में वैक्सीन लगवाता युवक। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला में छुट्टी के एक दिन बाद कोरोना टीकाकरण के लिए वैक्सीन केंद्रों पर भीड़ उमड़ गई। बुधवार को ईद की छुट्टी होने के चलते वैक्सीन सत्र आयोजित नहीं किए गए थे। वीरवार को आयोजित सत्रों में मेडिकल कॉलेज व सीएचसी गलोड़ सहित अन्य वैक्सीन केंद्रों पर लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। मेडिकल कॉलेज में सुबह साढ़े ग्यारह बजे वैक्सीन लगवाने आए कुछ लोगों ने हंगामा भी किया। इन लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी थी, लेकिन अस्पताल स्टाफ के पास सीमित खुराकें होने व दूसरी डोज वालों की खुराकें खत्म होने की बात कहने के बावजूद इन्होंने यहां हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान मेडिकल कॉलेज के वैैक्सीन सेंटर इंचार्ज डॉ. गिरीश भी बीचबचाव में आए और लोगों को शांत किया। हंगामा करने वाले लोग बिना वैक्सीन के ही लौट गए। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को कुल 200 खुराकें आई थीं। जिनमें से 100 स्लॉट बुकिंग वालों को पहली डोज के लिए 70 दूसरी डोज के लिए और 30 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए थीं। दूसरी डोज की खुराकें खत्म होने के बाद जब कुछ लोग दूसरी डोज के लिए आए तो उन्हें स्टाफ ने मना कर दिया। इस पर लोग भड़क गए और हंगामा कर दिया। वहीं सभी वैक्सीन केंद्रों पर 150-150 खुराकें भेजी गई थीं जबकि मेडिकल कॉलेज के लिए 200 खुराकें थीं। बुधवार को छुट्टी का कोटा वीरवार को नहीं लगा। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि वैक्सीन केंद्रों पर रोजाना हंगामेे की सूचना आती है। लोग संयम रखें। उनके पास भी वैक्सीन न लगाने की शिकायत पहुंची है। जितनी खुराकें हैं, उतनी ही वैक्सीन लगेगी। वैक्सीन के जिला नोडल अधिकारी डॉ. रमेश रत्तू ने कहा कि छुट्टी वाले दिन का कोटा वीरवार को नहीं लगा। वीरवार को महज इसी दिन का कोटा सभी केंद्रों पर लगा। मेडिकल कॉलेज में 200 खुराकें व अन्य केंद्रों पर 150-150 खुराकें भेजी गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed