{"_id":"690a5b2d86ff625c4c0f9a70","slug":"a-case-has-been-registered-for-theft-and-fraud-of-more-than-rs-2-lakh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-172401-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दो लाख से अधिक की चोरी और धोखाधड़ी पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दो लाख से अधिक की चोरी और धोखाधड़ी पर मामला दर्ज
Wed, 05 Nov 2025 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत धोखाधड़ी और चोरी का मामला सामने आया है। चोरी और धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया है।
शिकायतकर्ता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस थाना भोरंज में मामला दर्ज किया गया है। गांव भरेड़ी के सुशील कुमार ने मामले में शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पिता लकवे से पीड़ित हैं। उनकी देखरेख के लिए मेहमा सिंहवाला लुधियाना पंजाब के विक्रम को केयरटेकर के रूप में रखा था।
आरोप है कि विक्रम ने उनके पिता के मोबाइल फोन से गूगल पे के माध्यम से लगगभ 1,59,002 रुपये की धोखाधड़ी पूर्ण ऑनलाइन विभिन्न खातों में की है। इसके बाद करीब 45 हजार रुपये और एक सोने की अंगूठी चुरा ली। वहीं, आरोपी ने अपने जुर्म को छिपाने के लिए मोबाइल फोन के चार्जिंग व सिम पोर्ट में फेवीक्विक डालकर उसे निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस धोखाधड़ी में एक महिला की भूमिका संदिग्ध है। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।