फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कसवाड़ मार्ग पर आवाजाही बंद

कसवाड़ मार्ग पर आवाजाही बंद

Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मसियाणा कैंची मोड़ से कसवाड़ संपर्क मार्ग की हालत खराब है। सड़क में गड्ढे होने के कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। चार माह से ग्रामीण विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अशोक कुमार, बलदेव कुमार, विजय कुमार, देवीदास, लक्की, कर्मी देवी, रज्जा देवी आदि का कहना है कि मसियाणा कैंची मोड़ से कसवाड़ संपर्क मार्ग बीते अगस्त माह में भारी बरसात के चलते टूट गया है। इसपर वाहनों को आवाजाही बंद हो गई है। इससे कसवाड़ सहित गनोटला, लोहरड़ा और बल्ली गांवों के बाशिंदों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि संपर्क मार्ग के खराब होने के बाद वे उपायुक्त हमीरपुर से मिले थे। उपायुक्त ने उन्हें पीडब्ल्यूडी के पास भेज दिया। पीडब्ल्यूडी ने भी सड़क को रिकार्ड में न होने का हवाला देकर ग्रामीणों को वन विभाग के पास भेज दिया। लोक निर्माण विभाग ने ग्रामीणों को तर्क दिया कि संपर्क मार्ग वन विभाग की भूमि पर है। लोगों की मानें तो वे चार माह से एक विभाग से दूसरे विभाग के चक्कर काट रहे हैं। समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


टैंक का शुरू नहीं हुआ निर्माण
बरसात में कसवाड़ स्थित आईपीएच विभाग का पेयजल टैंक टूट गया था। समस्या के प्रति विभाग को ग्रामीणों ने कई बार अवगत करवाया है। विभाग ने टैंक के पुनर्निर्माण की बजाय पाइप लाइन को दूसरे टैंक से जोड़ दिया है। चार माह बीत जाने के बावजूद पेयजल टैंक का पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। लोगों ने टैंक के जल्द पुनर्निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन


.....................
अगर सड़क पीडब्ल्यूडी की होगी तो उसे जल्द क्लीयर कर दिया जाएगा। अगर सड़क का निर्माण लोनिवि ने नहीं किया होगा तो विभाग इसके लिए जिम्मेवार नहीं है।
-एनपी सिंह, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed