फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सड़क पर फैला दी निर्माण सामग्री

सड़क पर फैला दी निर्माण सामग्री

Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर-गलोड़ सड़क मार्ग पर निर्माण सामग्री के ढेर लगे हैं। वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी आ रही है। हादसे का भी खतरा बना रहता है। कई जगह तो बजरी बिखर गई है। इससे दोपहिया वाहनों का गुजरना खतरे से खाली नहीं है। विभाग को समस्या के बारे में अवगत करवाया लेकिन कोई कदम नहीं उठाए गए। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

लोगों एवं वाहन चालकों में पंकज कुमार, दिनेश, सुरेश कुमार, अनिकेत, सौरभ आदि का कहना है कि हमीरपुर-गलोड़ सड़क मार्ग पर स्थित बाईपास के पास मुख्य सड़क पर रेत-बजरी के ढेर लगाए गए हैं। इससे अक्सर दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। सड़क में भवन निर्माण सामग्री के ढेर लगे होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। दोपहिया वाहन चालकों का गुजरना किसी खतरे से कम नहीं है। कहा कि विभागीय अधिकारियों को समस्या बताई लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने विभाग से मांग की कि सड़क पर भवन निर्माण सामग्री के ढेर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन एनपी सिंह का कहना है कि समस्या ध्यान में आई है। मुख्य सड़क मार्ग पर निर्माण सामग्री के ढेर लगाना गलत है। अगर ऐसा है तो मौके का जायजा लिया जाएगा। कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed