फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अश्लील हरकतें करने के बाद छिड़का मिट्टी का तेल

अश्लील हरकतें करने के बाद छिड़का मिट्टी का तेल

Fri, 31 Oct 2014 05:33 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Fri, 31 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाने के अंतर्गत एक व्यक्ति ने महिला के साथ नशे में धुत होकर अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर व्यक्ति ने महिला की डंडे से पिटाई कर डाली। इसके बाद उस पर मिट्टी का तेल छिड़क दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 29 अक्तूबर को शाम 10.30 बजे वह अपने कमरे में आराम कर रही थी। उसके दोनों बच्चे दूसरे कमरा में टीवी देख रहे थे तो इतने में अनवर पुत्र गुलामदीन निवासी पुनराल नशे में धुत होकर इसके कमरे में आया। इस दौरान वह उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा। इस पर उसने उसे धक्का दिया तो उसने इसके साथ डंडे से मारपीट की। इसके बाद उसने कमरे में पड़ी मिट्टी के तेल का कैन उठाया और उसके ऊपर छिड़क दिया। मारपीट में महिला को चोटें आई हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed