{"_id":"20-65565","slug":"Hamirpur-65565-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल को भटक रहे सैकड़ों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल को भटक रहे सैकड़ों लोग
Hamirpur
Updated Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चौरी (हमीरपुर)। चौरी कस्बे के साथ लगते करीब एक दर्जन गांवों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। ग्रामीण पेयजल को भटकने के लिए मजबूर हैं। एक हफ्ते से पानी की सप्लाई नहीं हुई है। कुशल कुमार, अनिल कुमार, दीपक, सुरेश कुमार, अनिल कतना का कहना है कि चौरी कस्बे के साथ लगते सौड़, समरयाल, भटाणी, धरोण, पनोह, स्पाहल, भटेर, कसीरी महादेव में करीब एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है।
हालांकि, विभागीय कर्मचारियों को कई बार समस्या के प्रति अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि विभाग नियमित पानी की सप्लाई देने का दावा करता है, लेकिन नलों में एक सप्ताह से पानी की बूंद तक नहीं टपकी है। पेयजल आपूर्ति न होने से क्षेत्र के लोग भटकने को मजबूर हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द पानी की सप्लाई सुचारु नहीं की गई तो आंदोलन करेंगे।
---
चौकी गांव में भी नहीं आपूर्ति
ग्राम पंचायत मति टीहरा के चौकी गांव में भी करीब एक दर्जन परिवारों के नलों में पानी नहीं आ रहा। छोटू, अनिल, राजकुमार का कहना है कि लोगों ने भवन निर्माण का कार्य शुरू कर रखा है। लोग नलों से टुल्लू पंप लगा रहे हैं। इससे उनकी पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। दो सप्ताह से उनके नलों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
---
आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता वीके ढटवालिया का कहना है कि समस्या ध्यान में है। अगर लोग टुल्लु पंप का प्रयोग कर रहे हैं तो कार्रवाई की जाएगी। चौरी क्षेत्र में भी पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के आदेश दे दिए जाएंगे।