{"_id":"20-65502","slug":"Hamirpur-65502-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को आग लगाने वाले युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को आग लगाने वाले युवक की मौत
Hamirpur
Updated Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक की पीजीआई में मौत हो गई है। पांडवीं गांव के केवल चंद (30) पुत्र हीरू राम ने दिवाली से एक दिन पूर्व (22 अक्तूबर को) अपने घर में खुद पर तेल छिड़कर आग लगा ली थी। उसे एंबुलेंस में भोटा अस्पताल ले जाया गया था। केवल चंद की हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। केवल चंद 80 फीसदी झुलस चुका था। डाक्टरों ने केवल चंद को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। केवल चंद का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। केवल चंद को बचाया नहीं जा सका। रविवार शाम 3 बजे उसकी मौत हो गई। केवल चंद के माता-पिता उधार लेकर बेटे का इलाज करवा रहे थे। केवल चंद की मौत का समाचार मिलते ही माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। माता पिता के पास खाने-पीने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं।
विज्ञापन