{"_id":"20-65339","slug":"Hamirpur-65339-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी के ऐन वक्त पर किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी के ऐन वक्त पर किया रेफर
Hamirpur
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर रीजनल हॉस्पिटल में गर्भवती महिला को प्रसव के समय टांडा रेफर करने का मामला सामने आया है। गलोड़ अस्पताल से हमीरपुर रेफर होकर पहुंची महिला पूनम को सोमवार दोपहर यहां से अचानक टांडा रेफर कर दिया। इस बात से महिला के परिजनोें में खासा रोष है और इस मामले को उपायुक्त के समक्ष ले जाने की तैयारी में हैं। लंबे समय से ऐसी शिकायतों का सामना कर रहा अस्पताल प्रशासन महिला विशेषज्ञ डाक्टर की कमी को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सिर्फ एक डाक्टर है। सभी मामलों को वही देख रहे हैं। ऐसे में डाक्टर ज्यादा जटिल मामलों में मरीज की सुरक्षा के मद्देनजर टांडा रेफर कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, गलोड़ की पूनम को रविवार को गलोड़ से हमीरपुर रेफर किया। सोमवार को पूनम का ऑपरेशन होना था। पहले कोई टेस्ट करवाने के लिए कहा। पूनम के रिश्तेदार अनिल शर्मा का आरोप है कि जब वे टेस्ट करवाकर लौटे तो डाक्टर ने टेस्ट में देरी की बात कह कर सिजेरियन करने से इनकार कर दिया और पूनम को टांडा रेफर किया। अनिल शर्मा का कहना है कि वह इस मामले को जिला उपायुक्त के सामने उठाएंगे।
अस्पताल में एक ही महिला विशेषज्ञ डाक्टर है। पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर है। डाक्टर गंभीर स्थिति में ही रेफर करने का फैसला लेता है।
डा. रमेश चौहान, एसएमओ, हमीरपुर रीजनल हॉस्पिटल
अगर चिकित्सक ने लापरवाही बरती होगी तो फिर मामले में छानबीन की जाएगी। उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
डा. पीआर कटवाल, सीएमओ, हमीरपुर