{"_id":"20-65220","slug":"Hamirpur-65220-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर प्रभारी करेंगे कांग्रेस को मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर प्रभारी करेंगे कांग्रेस को मजबूत
Hamirpur
Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। गलोड़ कांग्रेस क्षेत्र की 10 पंचायतों के अंदर कमेटियां बनाएगी। इन पंचायतों को चार सेक्टर में बांटकर सेक्टर प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। ये सेक्टर प्रभारी अपने-अपने सेक्टर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की जिम्मेवारी निभाएंगे। यह निर्णय गलोड़ क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया गया। गलोड़ प्रभारी भागीरथ कौशल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश महासचिव डा. राज धीमान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गलोड़ क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसियों की एक टीम बनाकर इस क्षेत्र के लोगों के छोटे-मोटे काम करवाने के लिए अधिकारियों से बात करेगी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि भागीरथ कौशल की अध्यक्षता में दस मेंबरी कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी अधिकारियों से चर्चा करेगी और काम निपटाने के लिए पूरा प्रयास करेगी। क्षेत्र में कई कार्य प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों से हो रहे हैं। इनके लिए बैठक में उनका धन्यवाद किया गया।
ये प्रस्ताव किए गए पारित
बैठक में गलोड़ के पास लहडा गांव में सरकारी भूमि पर रेस्ट हाउस बनाने, लहडा पटवारखाने के पास रेन शेल्टर के पास हैंडपंप लगवाने, गूगा मंदिर को जाने वाला रास्ते पर मदन लाल के घर के पास डंगा लगवाने, बुधवीं गांव में तीन सोलर लाइट लगवाने, सियुल खड्ड से शिमला बस रूट बहाल करने, हमीरपुर से दिल्ली वाया गलोड़ फाहल मैहरे बस चलाने, फाहल में दो रेन शेल्टर बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। डा. राज धीमान ने कहा कि गलोड़ क्षेत्र में सिर्फ कांग्रेस सरकार और प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों से ही कार्य हो सके हैं। महिला संगठन मजबूत करने के लिए आगामी बैठक 24 अक्तूबर को करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
ये भी रहे मौजूद
इस बैठक में रणजीत सिंह बूथ प्रभारी कडदोह, सुमन देवी, सोम दत्त शर्मा, सरवन दास, मदन लाल, जगदीश लाल गर्ग, प्रकाश चंद अध्यक्ष जिला कल्याण, चरण दास पूर्व प्रधान, संतोष कुमार, हरी चंद, गोरख राम, तरलोक चंद, अशोक कुमार बाबू राम, विमला देवी, विद्या देवी व सोम देवी ने इस बैठक में भाग लिया।