फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   खतरवाड़ में सामुदायिक भवन के उद्घाटन को लेकर तकरार

खतरवाड़ में सामुदायिक भवन के उद्घाटन को लेकर तकरार

Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। टिक्करी मिन्हासां पंचायत के खतरवाड़ में बने सामुदायिक भवन के उद्घाटन को लेकर पंचायत के नुमाइदों तथा ग्रामीणों में तकरार शुरू हो गई है। ग्रामीणों ने भवन के उद्घाटन को लेकर विरोध स्वरूप एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पंचायत उपप्रधान अशोक ठाकुर, वार्ड सदस्य दलीप सिंह, कृष्ण चंद, कमलेश कुमार, वीना देवी, प्रेमी देवी तथा ग्रामीणों बक्शी राम, दलीप सिंह, गरीब दास, सोनू, सुनील कुमार, गुरुचरण दास, सुरेंद्र कुमार, पप्पी कुमार आदि ने कहा कि भवन का प्रयोग ग्रामीण पिछले एक वर्ष से अपनी सुविधा के लिए प्रयोग कर रहे हैं। इसलिए इसके उद्घाटन का कोई औचित्य ही नहीं है। सीपीएस इंद्रदत्त लखनपाल द्वारा भवन के उद्घाटन का ग्रामीण कड़ा विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2010-11 में भवन के लिए अनुसूचित जाति विशेष घटक योजना के तहत 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। करीब छह माह पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भवन का उद्घाटन सांसद अनुराग ठाकुर से करवाने का कार्यक्रम तय किया था, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। उनका कहना था कि जब सांसद निधि से भवन को एक पैसा नहीं लगा है तो वह इसका उद्घाटन कैसे कर रहे हैं। दूसरी तरफ भाजपा के लोग अब इस बात पर अड़ गए हैं, जब सीपीएस ने भवन को एक भी पैसा नहीं दिया तो वह कैसे उद्घाटन कर रहे हैं। उधर, बीडीओ भोरंज सुदर्शन सुमन ने ज्ञापन मिलने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिक्करी मिन्हासां पंचायत प्रधान अनंत राम कौंडल का कहना है कि पहले वाले उद्घाटन कार्यक्रम की मुझे कोई जानकारी नहीं है। इसका उदघाटन अब सरकार ने रखा है और पैसा एसी, एसटी कंपोनेट योजना के तहत स्वीकृत हुआ था। उदघाटन करना सरकार का हक है।

टिक्करी मिन्हासां के उपप्रधान अशोक ठाकुर ने कहा कि उद्घाटन का कुछ लोगों को इतना ही शौक है, तो पूर्व भाजपा सरकार ने पंचायतों में दर्जनों श्मशानघाट बनवाए हैं, उनके भी उद्घाटन करवा दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed