फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   टीसीपी में शामिल करने का विरोध

टीसीपी में शामिल करने का विरोध

Wed, 16 Jul 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Wed, 16 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) में शामिल किए जाने पर विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं। पहले नादौन की बेला पंचायत ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप विरोध जताया। अब भरमोटी पंचायत भी मुखर हो गई है। पंचायतवासियों ने टीसीपी का विरोध किया और उसके दायरे से बाहर करने की मांग की।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान कांता चौधरी, पंचायत समिति सदस्य प्रियतोष निशु के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम नादौन से मिला और ज्ञापन सौंपा। एसडीएम के माध्यम से शहरी विकास मंत्री ज्ञापन भेज मांग की कि भरमोटी पंचायत को टीसीपी के दायरे में न लाया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि भरमोटी पंचायत पूरी तरह ग्रामीण क्षेत्र है। यहां के लोगों को योजना का कोई लाभ नहीं होगा। छोटे-छोटे काम करवाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। घरों के नक्शों को पास करवाने के लिए विभाग के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इस कारण दिक्कतें भी पेश आ रही हैं। साथ ही पानी तथा बिजली के कनेक्शन के लिए भी विभाग से स्वीकृति लेनी पड़ रही है। पंचायत में ग्राम सभा की बैठक में प्रस्ताव पारित करके पंचायत के गांवों को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अंतर्गत शामिल न करने की मांग की है। पंचायत निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर उनकी मांग को पूर्ण नहीं किया गया तो लोग सड़कों पर उतर आएंगे। प्रतिनिधिमंडल में पंचायत उप प्रधान प्रीतम चंद, हर्ष गौतम, राम दास, शेर सिंह, भोला राम सैणी, मदन लाल, विपिन कुमार, संदीप कुमार, कुंता देवी, सुमना देवी, मीना देवी, लाजबंती, संध्या देवी, सुनीता देवी, कामना देवी, ललिता देवी, पंकज सहित अन्य शामिल थे।
विज्ञापन

...............................
भरमोटी के लोगों ने ज्ञापन दिया है। ज्ञापन को सरकार के पास भेज दिया जाएगा।
-कर्म चंद चौधरी, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed