फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   चाउमिन में खा ली चूहे मारने की दवा

चाउमिन में खा ली चूहे मारने की दवा

Sat, 30 Nov 2013 05:44 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sat, 30 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। क्षेत्र के बेहड़वी में एक परिवार की चाउमिन खाने से सेहत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि चाउमिन में चूहे मारने का पाउडर मिल गया था जिस कारण परिवार के छह सदस्यों की हालत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में इन्हें सीएचसी भोरंज में भर्ती किया गया जहां उनकी हालत में सुधार है। पुलिस घटना की जानकारी या शिकायत न मिलने की बात कह रही है।
विज्ञापन

कहा जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे विजय कुमार (22) पुत्र धर्म सिंह स्थानीय बाजार से चाउमिन का पैकेट लेकर आया। साथ में चूहे मारने की दवाई भी लाई। विजय कुमार ने परिवार के सदस्यों को चाउमिन और चूहे मारने का पाउडर थमा दिया। चूहे मारने की दवाई को मसाला समझकर चाउमिन में डाल दिया। चाउमिन खाने के बाद परिवार के सदस्यों की हालत बिगड़ गई। इसमें विजय कुमार, मनोहर लाल (45), इंद्री देवी (75), शिल्पा देवी (13), रोशनी देवी (40) और नैंसी (06) शामिल हैं। इन्होंने चाउमिन खाई थी जिसके बाद हालत गंभीर हो गई। परिवार के एक सदस्य सीता देवी ने चाउमिन नहीं खाई थी। उसने हालत बिगड़ते देख पड़ोसियों को बताया। पड़ोसियों ने तुरंत सभी को सीएचसी भोरंज में भर्ती करवाया। उपचार मिलने के बाद अब सेहत में सुधार हो रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे गई है
विज्ञापन



चाउमिन बनाते समय जहरीली दवा उसमें मिल गई है। हालांकि पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई है। देर शाम तक सभी को छुट्टी कर दी गई।
-डा. ललित कालिया, कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी भोरंज

पुलिस को मामले की जानकारी या शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
-वीना भारती, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed