{"_id":"20-44980","slug":"Hamirpur-44980-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोटा बस स्टैंड नहीं पहुंच रही बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोटा बस स्टैंड नहीं पहुंच रही बसें
Hamirpur
Updated Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। शिमला से हमीरपुर आने वाली बसें भोटा बस स्टैंड पर नहीं पहुंच रही हैं। भोटा उतरने वाली सवारियों को बस अड्डा से करीब डेढ़ किलोमीटर पीछे उतारा जा रहा हैै। इससे यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों में रोष है। स्थानीय लोगों एवं यात्रियों में अश्वनी कुमार, शरण, लक्की, अनिल कानूनगो, नमन कुमार, चमन, गिरधारी, देशराज, चंद्र मोहन, विक्की, वीरू राम और पवन का कहना है कि शिमला से हमीरपुर आने वाली सभी बसें भोटा बस अड्डा में नहीं पहुंच रही हैं। भोटा उतरने वाली सवारियों को करीब डेढ़ किलोमीटर पीछे उतारा जा रहा है और यहीं से बसें भोटा बस अड्डा से न होकर हमीरपुर पहुंच रही हैं। हालांकि यात्रियों की ओर से कई बार विरोध भी किया गया है, लेकिन चालक परिचालक की मनमर्जी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। मामले को लेकर व्यापार मंडल भोटा भी उग्र हो गया है। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि बस चालक परिचालकों का रवैया ऐसा ही रहा तो भोटा बस अड्डा न पहुंचने वाली बसों का घेराव किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय जनता और व्यापार मंडल जवाबदेह नहीं होगा। लोगों ने प्रशासन से भी मांग की है कि सभी बसों को भोटा बस अड़्डा होकर चलाया जाए।
उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक अवतार सिंह का कहना है कि सभी निगम चालक परिचालकों को सख्त दिशा निर्देश दिए जाएंगे। इसके बावजूद कोई बस अड्डे में नहीं पहुंचती है तो संबंधित चालक परिचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ हमीरपुर राकेश कुमार कोरला का कहना है कि बसों के भोटा बस अड्डा में प्रवेश न करना गलत है। जो कोई निजी बस चालक अड्डा क्षेत्र में प्रवेश किए बिना निर्धारित रूट पर चलेगा। शिकायत आने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।