{"_id":"20-38543","slug":"Hamirpur-38543-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाति ने सबसे पहले फोड़ा मटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाति ने सबसे पहले फोड़ा मटका
Hamirpur
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। विजय वल्लभ शिक्षा महाविद्यालय बेला नादौन में खेलकूद स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि स्नेहलता जैन, चेयरमैन अजय जैन, वाइस चेयरमैन निर्मल जैन तथा प्रधानाचार्य कपिल देव भी इस मौके पर मौजूद रहे। स्नेह लता जैन ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। इनसे स्वस्थ रहने की प्रेरणा मिलती है। इनके माध्यम से स्वच्छ तथा स्वस्थ समाज का निर्माण करने में हम अपना योगदान दे सकते हैं।
एक टांग दौड़, गुब्बारा दौड़, सुई धागा दौड़ तथा मटका फोड़ प्रतियोगिताएं इस दौरान करवाई गई। लड़कियों की एक टांग दौड़ में प्रथम स्थान प्रीति तथा शिखा, द्वितीय पल्लवी तथा मनीषा तथा चंद्र किरण और चारू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की एक टांग दौड़ में रमन ने प्रथम और इरशाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गुब्बारा दौड़ में स्नेहलता ने प्रथम, चारू ने द्वितीय तथा मीरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मटका फोड़ में स्वाति ने प्रथम, शिखा तथा चारू ने द्वितीय तथा शशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सुई धागा दौड़ में चंद्र किरण ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय तथा राज कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन अजय जैन ने बीएड प्रशिक्षुओं का मनोबल बढ़ाया। स्टाफ सदस्य भारती, निशिता, मोनिका, राजेश वर्मा, पिंटु तथा प्रधानाचार्य कपिल देव का आभार जताया।