फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   लोटस, ट्यूलिप हाउस ने क्रिकेट ट्राफी जीती

लोटस, ट्यूलिप हाउस ने क्रिकेट ट्राफी जीती

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। एमआईटी इंटरनेशनल स्कूल बणी में वार्षिक खेलों का शुभारंभ हो गया है। दो दिवसीय खेलों में चार हाउस के नौनिहाल भाग ले रहे हैं। इनमें स्कूल के ट्यूलिप हाउस, जैसमीन हाउस, रोज हाउस व लोटस हाउस के बच्चे शामिल हैैैं। खेलों का शुभारंभ मुख्यातिथि रेड क्रास सोसाइटी की चेयरपर्सन कमलेश सिंह ने किया।
विज्ञापन

सीईओ सुमिति वी ठाकुर ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विजेता व उप विजेता टीम को मुख्यातिथि की ओर से प्रमाण पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया गया। क्रिकेट मैच में एमआईटी, रोज, लोटस व ट्यूलिप हाउस के नौनिहालों ने बढ़िया प्रदर्शन किया। लोटस व ट्यूलिप हाउस ने टास जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मैच में सौरभ दत्याल ने शानदार बल्लेबाजी से सबका मन मोह लिया। शुभम को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। लोटस, ट्यूलिप हाउस ने क्रिकेट ट्राफी पर कब्जा जमाया। गत वर्ष यह ट्राफी एमआईटी रायलस ने जीती थी। खो-खो में लड़कियों के वर्ग में रोज हाउस ने प्रथम, लोटस ने द्वितीय, ट्यूलिप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग मेें ट्यूलिप हाउस ने पहला, रोज ने दूसरा, जैसमिन ने तीसरा स्थान अर्जित किया। लड़कियों के बास्केटबाल के फाइनल में रोज व लोटस हाउस ने प्रथम तथा जैसमिन व ट्यूलिप हाउस ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। शॉटपुट में कार्तिक सिंह ठाकुर ने प्रथम, आयुष ने द्वितीय, आर्यन ठाकुर ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन

लड़कियों के वर्ग में भावना ने पहला, कोमल ने दूसरा, अंकिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लांग जंप में शशांक ने पहला, ईशान ने दूसरा, सूर्यांश ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में साक्षी ने प्रथम, ईशा ने द्वितीय, निधि ने तृतीय स्थान अर्जित किया। लड़कियों की शटल रन में वशिंका ने प्रथम, आर्य ने द्वितीय तथा अदितिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालुन ब्रस्टिंग में धैर्य शर्मा ने प्रथम, आर्यन ने द्वितीय तथा हर्ष ने तीसरा स्थान अर्जित किया। सैक रेस में आश्रय प्रथम, ध्रुव द्वितीय तथा आदर्श तृतीय रहे। लड़काें की 50 मीटर दौड़ में रितुज प्रथम, अर्पित द्वितीय तथा साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में सृजन प्रथम, भावना द्वितिय तथा रिशिका तृतीय रही। निदेशक जेसी शर्मा, कल्पना, लेखराम, नरेशना, मंजू, अनीता, जगन्नाथ, अंजना, सीमा शर्मा व अन्य अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed