फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   95 students of six classes being taught in two rooms

हमीरपुर (हि. प्र.): नगरोटा गाज्जियां में दो कमरों में पढ़ाए जा रहे छह कक्षाओं के 95 विद्यार्थी

Tue, 14 Feb 2023 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 14 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शिक्षा खंड भोरंज के तहत राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला नगरोटा गाज्जियां में भवन की उचित व्यवस्था न होने से विद्यार्थी बरामदे में बैठकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। वर्तमान में स्कूल में महज तीन कमरे हैं। ऐसे में प्री-प्राइमरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को एक साथ बिठाने में शिक्षकों को काफी परेशानी हो रहे हैं। आगामी दिनों में विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। ऐसे में स्कूल भवन के न होने से स्कूल प्रबंधन की परेशानी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

अभिभावकों में सुमन देवी, रजनी कुमारी, सुजाता, अशोक कुमार, प्रकाश चंद आदि ने कहा कि स्कूल भवन खड्ड के किनारे स्थित है। वर्ष 2014 में खड्ड में स्कूल भवन के दो कमरे और जरूरी दस्तावेज बाढ़ में बह गए थे। इसके उपरांत स्कूल में केवल तीन कमरों का निर्माण किया गया। इसमें से एक कमरे में स्कूल कार्यालय है, जबकि शेष दो कमरों में प्री-प्राइमरी से लेकर पांचवीं तक छह कक्षाओं के 95 बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने व उचित भवन व्यवस्था न होने से प्री प्राइमरी से लेकर पांचवीं तक सभी कक्षाओं को एक साथ पढ़ाया जा रहा है। ऐसे में बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है। वहीं, स्कूल में मध्याह्न भोजन के लिए भी विद्यार्थियों को दो बार अलग-अलग पंक्तियों में बैठना पड़ रहा है। इससे मीड-डे-मिल वर्करों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iस्कूल को निरीक्षण किया गया है। स्कूल में अतिरिक्त एक कमरा बनाने के लिए रिपोर्ट निदेशालय भेजी गई है। निदेशालय से बजट स्वीकृत होने के बाद स्कूल में भवन निर्माण कार्य शुरू होगा।I
-कुलभूषण राकेश, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article