फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नलों से सीधा टुल्ल पंप लगाने पर कटेगा कनेक्शन

नलों से सीधा टुल्ल पंप लगाने पर कटेगा कनेक्शन

Thu, 09 May 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। घरों में लगे पेयजल नलों से सीधा टुल्लू पंप लगाने पर आईपीएच विभाग कार्रवाई करेगा। पकड़े जाने पर उपभोक्ता का बिना सूचना से कनेक्शन काट दिया जाएगा। आईपीएच विभाग उपमंडल गलोड़ के अधीन आने वाले समस्त उपभोक्ताओं को विभाग ने इस बारे में चेतावनी दी है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कि पीने के पानी का दुरुपयोग और नल से सीधा टुल्लू पंप लगाने पर पकड़े जाने पर मौके पर ही बिना सूचना के कनेक्शन काट दिया जाएगा। आईपीएच विभाग उपमंडल गलोड़ के सहायक अभियंता राकेश सोनी ने कहा कि उपमंडल में पानी की सप्लाई सुचारु रूप से लोगों को की जा रही है लेकिन, कुछ उपभोक्ता पीने के पानी को घरों में बनाए गए रैन वाटर हारवेस्टिंग टैंक में जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद शाम के समय इन टैंकों से क्यारियों की सिंचाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कई ऊंची जगह पर बने घरों को पानी नहीं पहुंच रहा है। सोनी ने कहा कि पानी का दुरुपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि पानी का दुरुपयोग होने पर वह सब पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने फील्ड कर्मचारियों को सभी गांवों में घूमकर पानी की सुचारु सप्लाई देने के भी आदेश दिए हैं। सहायक अभियंता ने लोगों से आह्वान किया है कि वह पानी की टंकी ओवरफ्लो न होने दें। क्यारियों की सिंचाई और भवन निर्माण आदि में भी इस पानी का उपयोग न करें। यदि लोग पानी का सदुपयोग करेंगे तो आने वाले समय में सभी को पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed