{"_id":"5c699420bdec224c974d14e1","slug":"91550423072-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द मिलेंगी लंबाई मापने की मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द मिलेंगी लंबाई मापने की मशीनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द ही लंबाई मापने की मशीनें मिलेंगी। विभाग ने लंबाई मापने की मशीनों की डिमांड शिमला भेज दी है। विभाग के पास मशीनें पहुंचने के बाद इन्हें तुरंत आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजा जाएगा। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों की ऊंचाई खुद नाम सकेंगी। लंबाई मापने की मशीन से बच्चों की उम्र के हिसाब से ऊंचाई कितनी है, इसका पता लग सकेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द बच्चों की लंबाई मापने के लिए मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की ऊंचाई नापने के लिए कोई मशीन उपलब्ध नहीं है। बच्चों की लंबाई जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग का सहारा लेना पड़ता है।
इससे यह पता चल सकेगा कि कहीं बच्चा कुपोषण से पीड़ित तो नहीं हैं। बच्चे की उम्र के हिसाब से ऊंचाई कम तो नहीं है। अगर बच्चे में यह सब पाया जाता है तो उसे समय पर सही पोषण और दवाइयां दी जा सकेंगी। जिले के 1351 आंगनबाड़ी केंद्रों में यह मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी तिलक राज आचार्य ने कहा कि मशीनों की डिमांड भेज दी गई है। जल्द ही आंगनबाड़ी केंद्रों में मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिलाभर में पोषण अभियान मनाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को विभिन्न जानकारियां प्रदान की जा रही हैं।