फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दो दर्जन लोग भाजपा को छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

दो दर्जन लोग भाजपा को छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

Wed, 09 Jan 2019 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने बुधवार को अपने निवास स्थान पटलांदर में पार्टी वर्करों के साथ बैठक का आयोजन किया। इसमें शनिवार 12 जनवरी को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जनसभा को लेकर लोगों को निमंत्रण दिया गया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम को सफल बनाने और लोगों को इसकी सूचना देने के बारे में निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत पटलांदर, री, चलोखर, अणु से दो दर्जन लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। इन लोगों में ओम प्रकाश, आशा देवी, विशाल कुमार, रानी देव, सुरेंद्र सिंह, अश्वनी कुमार, रणधीर कुमार, सुरेंद्र, सुषमा देवी, ममता, किरण कुमारी, रीना देवी, सरिता कुमारी, सुमन, कमला देवी, मदन लाल, सन्नी, पवन, मनोज कुमार, रघुवीर दास, राजकुमार, मनोहर लाल, किरण देवी आदि लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। सभी कार्यकर्ताओं का सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा और महिला कार्यकर्ताओं का सुजानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष सपना कुमारी ने विधिवत कांग्रेस पार्टी में आने पर स्वागत किया और उन्हें हार पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलवाई। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष टौनी देवी सुशील पठानिया सुजानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष सपना कुमारी, पूर्व पंचायत प्रधान जोगेंद्र ठाकुर, डॉ. अशोक राणा, नगर परिषद सुजानपुर के पूर्व अध्यक्ष मनोज ठाकुर के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed