{"_id":"5c0ea57abdec22415c7d1667","slug":"91544463738-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन बाजार में दोनों ओर लगेगी पीली रेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन बाजार में दोनों ओर लगेगी पीली रेखा
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा के निर्देशानुसार नादौन प्रशासन ने स्थानीय बाजार में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में अधिकारियों ने निर्णय लिया कि नादौन के बाजारों में दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के आगे बढ़ा कर सामान लगा देने की समस्या से निपटने के लिए सड़क के दोनों और एक पीली रेखा लगाई जाएगी। इस रेखा के आगे यदि किसी भी दुकानदार ने सामान लगाया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बीते शुक्रवार को उपायुक्त ने शहर के बाजारों का औचक निरीक्षण किया। जिस दौरान उन्होंने दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मौका पर ही स्थानीय प्रशासन को इस बारे शीघ्र कार्रवाई के आदेश दिए थे। उन्होंने स्वयं भी कई दुकानदारों को सामान हटाने को कहा था। एसडीएम नादौन डीआर धीमान ने बताया कि एक कमेटी का गठन किया गया है जो कि अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करेगी। बाजार की सड़कों के दोनों ओर पीली रेखा लगाई जाएगी। जिससे आगे सामान रखने वालों का सामान जब्त कर लिया जाएगा।