फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सड़क की मरम्मत न हुई तो ग्रामीण करेंगे एक्सईएन कार्यालय का घेराव

सड़क की मरम्मत न हुई तो ग्रामीण करेंगे एक्सईएन कार्यालय का घेराव

Thu, 22 Nov 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की लगमन्वीं से मनोह वाया लग सड़क के कच्चे हिस्से पर पानी बहने से यहां कीचड़ का आलम है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के एक हिस्से को तो पक्का कर दिया है लेकिन, कुछ हिस्से को कच्चा छोड़ दिया है। इस कारण कच्चे हिस्से पर पानी बहने से यहां सड़क कीचड़ में तबदील हो गई है। इससे ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों को आवाजाही में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजे शिकायत पत्र में मांग की है कि सड़क के काम को अधूरा छोड़ने वाले विभागीय अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह के भीतर सड़क पर पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य शुरू नहीं किया तो लोक निर्माण विभाग मंडल बड़सर के अधिशाषी अभियंता कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

लगमन्वीं से मनोह सड़क का निर्माण ग्रामीणों की मांग पर वर्ष 1996 में किया गया है। विभाग ने वर्ष 2017 में इस सड़क पक्का किया गया है। ग्रामीण निक्कू राम, संजय कुमार, रणजीत सिंह, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार पंचायत प्रतिनिधि राज कुमार का कहना है कि लग गांव के पास सड़क का करीब दो सौ मीटर हिस्सा कच्चा है। यहां पर सड़क पर पानी बहने से सोलिंग पूरी तरह से उखड़ गई है और चारों तरफ कीचड़ फैला हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने इस स्थान पर पेवर ब्लॉक लगाने के लिए ठेकेदार को अक्तूबर माह में टेंडर आवंटित कर दिया है लेकिन, इसका कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग बड़सर मंडल के अधिशाषी अभियंता प्रमोद कश्यप का कहना है कि लगमन्वीं से मनोह वाया लग सड़क के अन्य भाग को भी शीघ्र ही पक्का कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed