फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   करेर से शटरिंग की 60 प्लेट्स उड़ा ले गए चोर

करेर से शटरिंग की 60 प्लेट्स उड़ा ले गए चोर

Sat, 17 Nov 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अब पुलिस चौकी भोटा के तहत पड़ते करेर गांव से लोहे की शटरिंग की 50 प्लेटें चोरी हो गई हैं। चोरों ने 15 नवंबर की रात को वारदात को अंजाम दिया। संबंधित मालिक को इस चोरी का पता चलते ही उसने शनिवार सुबह पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना सदर में अनिल कुमार पुत्र अमर नाथ निवासी वार्ड-1 कृष्णानगर हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने अपने शटरिंग की 60 पलेटें करेर गांव में रखी थीं। जो 15 नवंबर की रात के बाद से गायब हैं। इसका पता चलते ही उसने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। इससे पूर्च बड़सर के लोहारड़ा गांव से भी 14 नवंबर की रात को शटरिंग की 55 प्लेटें चोरी हुई थीं। जिसके तीन आरोपियों को पुलिस ने नेरचौक से दबोचा है। आरोपियों ने नेरचौक के एक कबाड़ी को यह प्लेटें बेच दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में ही आरोपियों को दबोच लिया है। दो दिन में ही प्लेंटे चोरी होने का दूसरा मामला सामने आया है। वहीं कार्यकारी थाना प्रभारी सदर बलदेव सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि भोटा चौकी क्षेत्र में चोरी होने पर मामला भोटा चौकी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed